हमीरपुर, नवम्बर 26 -- हमीरपुर। जिला कारागार में बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें आठ में सात मामलों का निस्तारण किया गया। एक बंदी के विरुद्ध कई मामलों में प्रकरण लंबित होने के कारण निस्तारण नहीं किया जा सका। इसके अलावा कैदियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी की गई तथा उक्त समस्याओं के निवारण के लिए जेल अधीक्षक, व जेलर को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय द्वारा कैदियों को यह भी बताया कि वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नि:शुल्क कानूनी सहायता कैसे प्राप्त कर सकते है। सचिव द्वारा बंदियों को बताया कि जिन बंदियों के पास उनकी पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है, वह जेल अधीक्षक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र नि:शुल्क अधिवक्ता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थनापत्र प्रेषित कर सकता ह...