एटा, फरवरी 18 -- एटा, कहने को तो जेल रोड जिले का शक्ति केंद्र है, इस रोड पर जिला कारागार, पुलिस लाइन और कई बड़े अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के आवास है। इसके अलावा यह मार्ग कचहरी और आगरा रोड को भी जोड़ती है। मौजूदा स्थिति देखने के बाद यह कहना मुश्किल है कि जेल रोड किसी जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़क है। शहर का लगभग दो किलोमीटर लंबा जेल रोड वर्तमान में अनगिनत गड्ढों से भरा पड़ा है। सड़क पर बिछी गिट्टियां उखड़ चुकी हैं, जिस पर फिसलकर दोपहिया वाहन सवार और पैदल राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। मार्ग के गड्ढों के साथ धूल मिट्टी ने राहगीरों का बुराहाल कर दिया है। यातायात पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार जेल रोड से हर दिन पांच हजार से अधिक कार और बाइक सवार गुजरते हैं। जर्जर मार्ग का खामियाजा सिर्फ राहगीर ही नहीं, जेल रोड पर बसे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.