पलामू, फरवरी 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू आपराधिक दृष्टि से भी काफी संवेदनशील जिला है। यहां केंद्रीय कारा भी स्थित है। जेल से फोन कर रंगदारी वसूलने, आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलाने की कई घटनाएं पलामू में भी सामने आ चुकी है। इस आलोक में झारखंड के आगामी बजट में जेल में 5जी मोबाइल नेटवर्क को रोकने के लिए जैमर लगाने का प्रावधान किया गया है। इसका भी लाभ पलामू को मिलेगा। सरकार के फोन डिकोडर खरीदने का भी निर्णय लिया है जिससे आपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। झारखंड के बजट में शहरी क्षेत्र में यातायात सुविधा चुस्त करने के लिए यातायात थाना खोलेन का भी प्रावधान किया है। पलामू जिला मुख्यालय में भी यातायात थाना खोलेन का प्रस्ताव है। बजटीय प्रावधान से यह कार्य सुनिश्चित हो सकेगा और मेदिनीनगर में ट्रैफिक जाम का निदान निकालने में मदद मिलेगी। म...