बागपत, नवम्बर 29 -- जिलाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिला कारागार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित कर करीब 400 बंदियों की जांच कर उपचार दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बंदियों को बदलते मौसम में गर्म कपडे पहनने समेत अनेक महत्वपूर्ण जानकारी दी। बंदियों की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के निदान और मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री शाबिस्ता अकील और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तीरथलाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. श्रवण, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौरव, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय, डॉ. अमित कुमार गुप्ता सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। लगभग 400 बंदियों ने चि...