प्रयागराज, सितम्बर 28 -- केंद्रीय कारागार नैनी में हत्या के अपराध में सजा काट रहे 101 साल के कैदी की रविवार सुबह मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर शनिवार रात उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरायममरेज के दुघरा साथर गांव निवासी 101 वर्षीय राम किशुन यादव को हत्या के एक मुकदमे में बीते मार्च माह में सेशन कोर्ट से 10 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। तभी से वह नैनी जेल में बंद था। उम्र अधिक होने के कारण अक्सर जेल में उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी। शनिवार रात भी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई। राम किशुन के परिवार में पत्नी बेचना देवी और चार बेटे हैं। हत्या के जिस मामले में राम किशुन को सजा हुई थी वह 2005 की है। जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में गांव के ही शंभू नाथ की मौत हो गई थी। मामले में राम किशुन समेत चार को...