शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को जिला कारागार शाहजहांपुर का चार सदस्यीय समिति ने निरीक्षण किया। समिति ने महिला बंदियों के साथ रह रहे 0 से 6 वर्ष के चार बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और संरक्षण की समीक्षा की। समिति में राम औतार त्रिपाठी, मुनीश कुमार सिंह परिहार, जिला बाल संरक्षण इकाई की परामर्शदाता प्रतिभा मिश्रा और सामाजिक कार्यकर्ता सुप्रिया अवस्थी शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक जितेंद्र प्रताप तिवारी, प्रभारी जेलर अनिल विश्वकर्मा, डिप्टी जेलर पूनम तिवारी, राघवेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, संरक्षण अधिकारी निकेत कुमार सिंह और एएचटीयू से आरक्षी अंकित कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.