आजमगढ़, फरवरी 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। इटौरा जेल में बंद हत्या आरोपी की रविवार की शाम बीपी लो होने से हालत बिगड़ गई, मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर बनकट गांव निवासी 36 वर्षीय उग्रसेन सिंह उर्फ लाडो रजनीश हत्या कांड का आरोपी था। पुलिस ने 10 दिसंबर 2025 को उग्रसेन सिंह और उसके पिता नगीना उर्फ रामनगीना सिंह, भाई इन्द्रसेन उर्फ संतोष सिंह और भीमसेन उर्फ गुलगुल सिंह के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार की शाम को जेल से उग्रसेन के घर फोन गया। बताया गया की उसकी तबियत खराब है। उसे मंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा ...