लखनऊ, नवम्बर 7 -- डीजी जेल ने समीक्षा बैठक में सख्त तेवर दिखाए जेलों की सीसी कैमरे की लगातार निगरानी करने को कहा ललितपुर जेल प्रकरण के बाद सख्ती बढ़ाई गई लखनऊ, विशेष संवाददाता ललितपुर जेल में बंदी के पास मोबाइल मिलने पर प्रदेश के सभी कारागारों में सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में डीजी जेल पीसी मीना ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जेल अफसरों को चेताया कि अब किसी तरह की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल में किसी भी सूरत में प्रतिबन्धित सामान बंदियों तक न पहुंचे। डीजी ने निर्देश दिए कि जेलों में लगे सीसी कैमरों को चेक करा लिया जाए। खराब कैमरों को सही कराने के साथ ही लगातार कन्ट्रोल रूम से इनकी निगरानी भी की जाए। उन्होंने कहा कि जेल का कोई भी अफसर और कर्मचारी किसी प्रकरण में दोषी मिलेगा तो उसकी जिम्मेदारी तय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.