लोहरदगा, मई 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा मंडलकारा में एक महिला बंदी को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। मंडल कारा प्रशासन द्वारा महिला बंदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार मंडल कारा में चेक बाउंस मामले में बन्द ईश्वर लोहरा की पत्नी 35 वर्षीय ज्योति देवी को शुक्रवार शाम मंडल कारा में जहरीले सांप ने काट लिया था। महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...