लखनऊ, जनवरी 15 -- एक ही कम्पनी के लिए रची गई साजिश लखनऊ, विशेष संवाददाता जेल में खाने के मसाले व तेल के टेंडर एक ही कम्पनी को देने के लिए बहुत ही मामूली अंतर से खेल किया गया। मनचाही कम्पनी को यह ठेका दिलाने के लिए कई कदम पर साजिश की गई। टेंडर पाने में असफल रही कंपनियों ने ही इसकी शिकायत करवाई है। हालांकि जेल विभाग के अफसर अभी कोई जांच होने की बात से इनकार कर रहे हैं। कारागार विभाग ने मसाले-तेल और बिजली, पाइप लाइन के काम के लिए 10 टेंडर का विज्ञापन दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सभी टेंडर राजस्थान की जिस एक ही कम्पनी को दिए गए हैं, उसके दिए गए दर व अन्य की दरों में 0.1 प्रतिशत का मामूली अंतर रहा। इसको ही आधार बनाकर आरोप लगाए गए हैं। यह भी सवाल उठाया गया कि किस तरह से सभी टेंडर एक ही कंपनी को दे दिए गए। शासन से एक पत्र कारागार विभ...