नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली दंगे के सिलसिले में गिरफ्तार जेएनयू के पूर्व शोधार्थी उमर खालिद को लेकर एक किताब लिखी गई है। यह किताब जेल में बिताए उनके पांच वर्षों की एक झलक पेश करती है, जिसमें आशा, प्रतिरोध और असहमति की कीमत जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई है। किताब में जानी-मानी हस्तियों ने अपना योगदान दिया है। जेल में बंद छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद द्वारा और लोगों की ओर से उनके बारे में लिखे गए पत्रों, निबंधों और विचारों का संकलन करती 'उमर खालिद एंड हिज वर्ल्ड' नामक किताब सामने आई है। इसमें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमे का सामना करते हुए जेल में बिताए उनके पांच वर्षों की एक झलक पेश की गई है। किताब का संपादन शोधकर्ता और कार्यकर्ता अनिर्बन भट्टाचार्य, कलाकार शुद्धब्रता सेनगुप्ता और लेखिका और उमर की साथी बनोज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.