भदोही, फरवरी 8 -- भदोही, संवाददाता।महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने जिला कारागार ज्ञानपुर का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान क्लीनिक, परिसर, कार्यालय, बैरकों तथा मेस आदि की साफ-सफाई को जांचा। खाद्य सामाग्री एवं रसोईघर में तैयार भोजन को स्वयं चखकर उसकी पौष्टिकता का मूल्यांकन किया। कहा कि ◆परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री कोई ना लाने पाए। कैदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को उन्होंने सराहा। जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। ज्ञानपुर जिला कारागार में निरुद्ध जनपद भदोही के पुरुष/महिला बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक, पुलिस अधीक्ष...