बेगुसराय, मई 10 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। पुत्र जेल में बंद है और इधर बदमाशों ने पिता की हत्या कर दी और है। बरौनी-एक पंचायत मे पुटुस सिंह की हत्या के बाद गांव में यही चर्चा सबकी जुबान पर है। दरअसल मृतक पुटुस सिंह का इकलौता पुत्र जेल में बंद है। शुक्रवार की रात पुटुस सिंह की बदमाशों द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। मृतक का पुत्र अपने ही चाचा की हत्या के आरोप में पिछले एक वर्ष से जेल में बंद है। अब लोगों द्वारा यह आशंका जतायी जा रही है कि बदले की भावना से भी पुटुस सिंह की हत्या की गई होगी। हालांकि, पुलिस अभी कुछ बताने में असमर्थता जता रही है। पुलिस के अनुसार सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। एसडीपीओ डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। इधर, पुटुस सिंह की हत्या के बाद ...