मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर। डीएम के आदेश पर मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सौजन्य से शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में पेंशनर बंदियों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया। जिला नोडल पदाधिकारी पूर्व सैनिक मनोज कुमार सिंह ने यह प्रक्रिया पूरी की। इसमें कुल सात यानी तीन पूर्व सैनिक व चार पेंशनर बंदियों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया। नोडल पदाधिकारी का सहयोग जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के टुनटुन साह ने किया। इसकी पुष्टि जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.