रामपुर, जनवरी 8 -- रामपुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मिलने गुरुवार को उनकी पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा पहुंची। मुलाकात के बाद तंजीम फातिमा ने बताया कि आजम खां को तेज बुखार और खांसी की शिकायत है। उन्होंने जेल की सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड और जेल की कठिन परिस्थितियों के कारण उनकी सेहत लगातार गिर रही है। आजम खां और बेटे अब्दुल्ला आजम से मिलने के लिए तंजीम फातिमा ने गुरुवार सुबह जेल प्रशासन को अर्जी दी थी। नियम के अनुसार हुई इस मुलाकात के दौरान आजम खां की शारीरिक स्थिति देख वह चिंतित नजर आईं। बाहर निकलने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा नेता की सेहत ठीक नहीं है, उन्हें संक्रमण के साथ बुखार और खांसी ने जकड़ लिया है। तंजीम फातिमा ने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.