प्रयागराज, मार्च 18 -- माफिया अतीक अहमद का करीबी ब्लॉक प्रमुख मुजफ्फर जेल में बंद होने के बाद भी अपना नेटवर्क चला रहा है। रंगदारी और वसूली के अलावा अब उसके खिलाफ प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के सदस्यों से कनेक्शन होने का मामला सामने आया है। नवाबगंज पुलिस ने सोमवार को मुजफ्फर समेत 17 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इस दौरान छापामारी करके चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जेल में बंद मुजफ्फर का वारंट तामिल कराया जाएगा। नवाबगंज पुलिस ने सोमवार को सोनू सिंह यादव, धनिक लाल मंडल, अजय कुमार विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, शशांक यादव उर्फ प्रदीप, सोनू की पत्नी शारदा, विवेक उर्फ बबलू, विजयकांत पटेल, विकास कुमार, विजय बहादुर यादव, मनीष पटेल, अस्मित पटेल, निगम पटेल, कमलेश, वीरेंद्र पटेल, आशीष यादव और ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.