गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के नौरसपुर गांव स्थित खनन पट्टा धारक से प्रतिमाह तीन लाख रुपये की रंगदारी और प्रतिदिन छह ट्रक रेत मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जेल में बंद बदमाश दीपक अगरौला गिरोह के सदस्यों पर रंगदारी मांगने और रेत की खदान पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव निवासी सुमित बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय से छह माह के लिए नौरसपुर गांव के पास रेत खनन करने के लिए पट्टा आवंटित हुआ है। आरोप है कि जेल में बंद बदमाश दीपक अगरौला गिरोह के सदस्य नितिन, सुनील निवासी सभापुर और वरुण गुलाठी निवासी दिल्ली पिछले कुछ दिनों से छह ट्रक रे...