मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड पदाधिकारी उमेन्द्र त्रिपाठी, विंग कमांडर व भूतपूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद पूर्व सैनिकों का जीवन प्रमाण-पत्र अद्यतन कराया। जेल अधीक्षक के चेंबर में यह प्रक्रिया पूरी की गई। जिन पूर्व सैनिकों का जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया की गई, इसमें एक महाराष्ट्र के भी पूर्व सैनिक शामिल हैं। यह नौ सेना से रिटायर है। मालूम हो कि आठ फरवरी को केंद्रीय कारा में बंदी दरबार लगा था। इसमें बंदियों ने जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की जानकारी दी थी। डीएम सुब्रत कुमार सेन के आदेश पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी उमेंद्र त्रिपाठी व नोडल पदाधिकारी पूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार सिंह के साथ जेल पहुंचकर पूर्व सैनिकों के लंबित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.