देवघर, मई 16 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर केंद्रीय कारा में बंद दो साइबर अपराधियों को महाराष्ट्र साइबर सेल की टीम ने रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों पर महाराष्ट्र में 6.5 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप है। देवघर की साइबर थाना पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किए गए ये दोनों आरोपी देवघर जिला अंतर्गत माधोपुर थाना क्षेत्र के चेतनारी गांव के निवासी हैं। इनकी पहचान मिथुन कुमार और अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र साइबर सेल को दोनों आरोपियों के खिलाफ की गई साइबर ठगी की जानकारी मिली थी। इसी सिलसिले में महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस टीम बुधवार देर शाम देवघर पहुंची। पुलिस टीम का नेतृत्व एसआई गणेश सोमनाथ घुले कर रहे थे। देवघर पहुंचते ही उन्होंने साइबर थाना प्रभारी से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी साझा की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.