प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 5 -- हाईकोर्ट में आरओ, एआरओ की नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी करने के आरोपी विमल पांडेय, उसके करीबियों के 10 बैंक खाते पुलिस ने सीज कर दिया है। आरोपी ठगी के मामले में जेल में बंद है। आसपुर देवसरा के गधियावां गांव निवासी विमल पांडेय के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में ठगी की एफआईआर दर्ज होने के बाद कई लोग यहां आकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर आरोप लगाने लगे। उसके खिलाफ नगर कोतवाली में दो, लालगंज कोतवाली में एक और एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने बदायूं की एक युवक की एफ आई आर पर विमल पांडेय को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ आई अन्य शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस ने ठगी की रकम प्राप्त करने वाले बैंक खातों की जानकारी जुटाई। हालांकि ज्यादातर बैंक खातों से ठगी की रकम निकाली जा चुकी थी। पुलिस ने 10 बैंक खाता चिन्हित कर उसे सीज करा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.