सहारनपुर, फरवरी 24 -- मेरठ से आई विजिलेंस टीम ने मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित जेल में बंद ग्राम विकास अधिकारी के घर और हकीकत नगर बड़े चौक के पास बने प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप मचा गया। टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बारीकि से जांच-पड़ताल की। बता दें कि 14 नवंबर 2025 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी संजय कुमार वालिया पुवांरका ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पैरागपुर निवासी ठेकेदार अरविंद कुमार ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि गांव ढाला माजरा चौरादेव में करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.