दुमका, जून 13 -- दुमका। दुमका के केन्द्रीय कारा में बंद कुख्यात साइबर अपराधी घनश्याम मंडल की मुश्किलें और बढ़ेगी। साइबर अपराधी को जेल से निकलने में उसके पसीने छुट जाएंगे। इसके बाद भी उसकी जमानत नहीं होगी। कुख्यात साइबर अपराधी घनश्याम मंडल के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों के 180 थानों में ठगी की प्राथमिकी दर्ज है। उसने साइबर ठगी कर अकूत सम्पति एकत्रित की है। 27 अप्रैल 2025 को घनश्याम मंडल की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद दुमका की पुलिस ने देश के 180 थानों की पुलिस को पत्र भेज कर कुख्यात अपराधी घनश्याम मंडल की गिरफ्तारी होने की सूचना दे दी है। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बुधवार की शाम में पत्रकारों को बताया कि साइबर अपराधी घनश्याम मंडल की जिंदगी अब जेल में ही कटेगी। सभी थानों की पुलिस कुख्यात साइबर अपराधी को रिमांड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.