मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- अवैध निर्माण की शिकायत कर अवैध धन की वसूली मामले में जेल में बंद आरोपी के विरुद्ध व्यापारी ने कोतवाली में फिर से अवैध वसूली करने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले भी दो व्यापारी आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। मोहल्ला मिटठू लाल निवासी विनय उर्फ किक्की जैन पर करीब एक महीने पूर्व विकास प्राधिकरण के जई राजीव कोहली ने नगर के दर्जनों लोगों से दुकान मकान के सामने अवैध निर्माण बताकर लाखों की रंगदारी वसूले जाने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। जेल जाने के कुछ दिन बाद एक व्यापारी ने फिर से तहरीर दी जिसमे उसने आरोपी पर हजारों की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। जुम्मा पैठ निवासी राजीव ग्र्रोवर शुक्रवार को नगर के व्यारपारियों के साथ कोतवाली पहुंचा...