रामपुर, दिसम्बर 11 -- अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जेल में बंद सपा के राष्ट्रीय महासचिव मो. आजम खां को गुरुवार को सेना पर विवादित बयान के मामले में बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आजम खां को बरी कर दिया है। फैसले के दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए। दोषमुक्त होने पर कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। वर्ष 2017 में सपा नेता आजम खां ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। इस दौरान सेना पर विवादित बयान देने का आरोप लगा था। इस मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने 29 जून 2017 में आजम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि आजम ने सेना में भी हिन्दू-मुस्लिम फैलाने और सेना के मनोबल को गिराने का काम किया है। पुलिस ने जांच के बाद विवेचना आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। केस का ट्रायल एमपी-ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.