आगरा, नवम्बर 26 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला कारागार में बुधवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जेल अधिकारियों, कर्मचारियों, निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की शपथ दिलाई गई। साथ ही बंदियों को संविधान के बारे में जानकारी दी गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं दस से 12 दिसंबर को लगाने वाली विशेष लोक अदालत के बारे में भी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.