मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जेल में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की एक टीम बंदियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। प्राधिकार की ओर से भेजी गई टीम में शामिल अपर लोक अभियोजक डॉ. संगीता शाही ने बताया कि बीते एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच बंदियों से प्राप्त आवेदन के संबंध में टीम जेल में पहुंची थी। टीम ने बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया। इसकी रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दी जाएगी। टीम में डॉ. संगीता शाही के अलावा एलएडीसी चीफ रामबाबू सिंह, सहायक एलएडीसी जीशान अहमद, कारा उपाधीक्षक अमरसत्यम, विधिक स्वयंसेवक मोनू कुमार, नवल कुमार, दिलीप कुमार और रजनीकांत शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.