अलीगढ़, अक्टूबर 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में 50 हजार की इनामी महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय उर्फ अन्नपूर्णा भारती जेल में आते ही फूट-फूटकर रोई। अधिकारियों ने उसे जेल के नियम-कायदे बताए। उधर, पुलिस अब मामले में चार्जशीट व गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है। 26 सितंबर की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद पूजा शकुन पांडेय को शुक्रवार रात को पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले से गिरफ्तार किया। वह बस में सवार होकर जयपुर से आगरा जा रही थी। 15 दिन से पुलिस उसकी तलाश में थी। उसने गाजियाबाद, हरिद्वार, मुरादाबाद, प्रयागराज व जयपुर में फरारी काटी। दोपहर में उसे जेल में दाखिल कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.