धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद जेल में छापेमारी के दौरान जब्त मोबाइल से दुबई में बैठे वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान से बातचीत होती थी। प्रिंस खान के दोनों भाई बंटी खान उर्फ जियाउल हक, गोडविन खान उर्फ शौकत अली मोबाइल पर वर्चुअल कॉल करते थे। मोबाइल में प्रिंस खान से नियमित बातचीत के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। स्थानीय स्तर पर भी मोबाइल से लगातार बातचीत होती थी। इस मामले में कार्यपालक दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे के बयान पर बंटी और गोडविन सहित पांच लोगों के खिलाफ धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मनातु के अफजल अंसारी, पूर्वी टुंडी के इमाम अंसारी और वासेपुर कलाली बगान निवासी मोजबीन अंसारी उर्फ हीरा ड्राइवर को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि छापेमारी के दौरान सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार तथा हवलदार धर्मेंद्र सक्सेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.