वार्ता, अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की पुलिस ने जिला कारागार के सरकारी खाते से पैसा निकालने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में आजमगढ़ जिला कारागार में जेल कैदियों एवं जेल के कर्मचारियों ने मिलकर 52 लाख 85 हजार रुपये की फर्जी तरीके से निकासी की है। इसमें जेल अकाउंटेंट और जेल की चौकीदार की संलिप्तता पाई गई है। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए रविवार को कहा कि जेल कैदियों ने जेल के इन दोनों कर्मचारियों के साथ मिलकर जेल अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से यह सारे पैसे निकाले और आपस में बांट लिए। पहले अभियुक्त रामजीत यादव के कब्जे से धोखाधड़ी से निकाले गए रुपये से खरीदी गयी एक मोटरसाइकिल बुलेट व एक मोबाइल बरामद की। बरामद मोबाइल से बैंक चेक की फोटो और बैंक स्टेटमेंट तथा वरिष्ठ अधीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.