एटा, फरवरी 21 -- हत्या के मामले में सजाकाट रहे कैदी की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा और जेल प्रशान पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव को नहीं उठने दिया गया। हंगामा बढ़ता देख अन्य थाना का पुलिस फोर्स बुलाया गया। एक घंटे से अधिक समय तक शव पोस्टमार्टम गृह के बाहर रखा रहा। जानकारी पर पहुंचे सदर विधायक, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह के अंदर रखवाया गया। कोतवाली देहात के गांव विजौरी निवासी जितेन्द्र सिंह (44) पुत्र रामपाल सिंह को करीब एक साल पहले हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वर्ष 2017 में किशोर की हत्या हुई थी। इसमें जितेन्द्र सिंह सहित अन्य पर रिपोर्ट दर्ज थी। हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से जेल में बंद थे। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले ज...