मथुरा, जनवरी 14 -- मथुरा। जिला कारागार में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सहयोग से मंगलवार को बंदियों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देशों पर बंदियों के बौद्धिक विकास एवं विचार परिवर्तन के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के लिए कोई पूर्व निर्धारित विषय नहीं था। इसमें बंदियों ने अपनी कल्पना एवं भावनाओं के अनुसार चित्र बनाए। किसी ने तिरंगे झंडे का चित्र उकेरा तो किसी ने हाथों में लगाई जाने वाली मेहंदी की आकर्षक ड्राइंग बनाई। प्रतियोगिता में 75 पुरुष एवं 14 महिला बंदियों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अधिकतम अंक 100 निर्धारित किया गया। प्रतियोगिता समिति के पदाधिकारी कपिल देव शर्मा, कारपाल सुरेंद्र मोहन सिंह, उप कारापाल दुर्गेश प्रताप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.