पटना, फरवरी 10 -- जेल में बंद बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अपनी जान को खतरा बताया है। पटना की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के दौरान सांसद ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बेऊर जेल के अंदर किसी तरह का इंजेक्शन देकर उनकी हत्या कराई जा सकती है। जज से उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है। सांसद पप्पू यादव को जब मंगलवार को पटना की अदालत में जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए लाया गया, तभी उन्होंने जज से यह गुहार लगाई। सांसद ने न्यायाधीश से कहा कि पुलिस उनका इलाज नहीं करा रही है। हो सकता है कि किसी प्रकार का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी जाए। सांसद ने बंदी आवेदन पर लिखित और मौखिक रूप से अदालत को कहा कि पुलिस रात में जिस तरह सादे कपड़े पहन कार्रवाई करने पहुंची, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.