कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना में तैनात एसआई श्रवण कुमार शुक्ला ने गुरुवार को कुम्हियांवा बाजार में छापा मारकर फतेहपुर के हथिगांव के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 63 मवेशी भी बरामद हुए थे। मवेशियों को बेरहमी से बांधकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तस्कर मो. रेहान पुत्र वस्सन और इसरार पुत्र मो. याकूब से पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया। आरोपियों के कई साथी गायब बताएं जा रहे हैं। इनकी भी पुलिस खोजबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.