नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। तिहाड़ जेल में बंद चैतन्यानंद सरस्वती को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। यह दावा तिहाड़ जेल प्रशासन ने तीस हजारी अदालत को सौंपी रिपोर्ट में किया है। चैतन्यानंद फिलहाल वसंत कुंज के एक संस्थान की 16 छात्राओं से यौन उत्पीड़न के मामले में न्यायिक हिरासत में है। चैतन्यानंद ने पिछली तारीख पर न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष कुमार की अदालत में शिकायत दी थी कि तिहाड़ जेल के भीतर उनकी जान को खतरा है। इस पर अदालत ने जेल प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। जेल उप-अधीक्षक की ओर से हस्ताक्षरित स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने आरोपी से उसकी शिकायत पर बातचीत की, लेकिन उसने किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताया। आरोपी को सलाह दी गई है कि यदि उसे किसी भी समय परेशानी या खतरा महसूस होता है, तो वह जेल अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.