सहारनपुर, फरवरी 11 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में हकीकतनगर चौक के पास चार युवकों ने पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के साथ ही हंगामा किया, जिसमें दोनों भाई घायल हो गए। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है पीड़ितों में से एक युवक जेल से जमानत पर छूटकर आ रहा था, तभी उन पर हमला किया गया है। नामजद कराए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी एक संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी कुंवरपाल ने कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराए मामले में बताया कि बुधवार सुबह उसके बेटे अनुज और स...