मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जेल चौक से चंदवारा पुल तक जलापूर्ति पाइप लाइन बिछाने का काम गुरुवार से शुरू हो गया। राज्य पुल निर्माण निगम के स्तर से यह काम किया जा रहा है। इसमें तकनीकी सहयोग के लिए निगम की जल कार्य शाखा के जेई कुमार गौरव के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे। लोहे के सीआई (कास्टिक आयरन) पाइप लगाए जा रहे हैं। इसके जरिये वार्ड संख्या 43, 44 व 45 में पानी की आपूर्ति होगी। फिलहाल संबंधित इलाके में निगम के पाइपलाइन के जरिये जलापूर्ति होती है। चंदवारा पुल व सड़क के निर्माण को लेकर नए सिरे से पाइप लगाए जा रहे हैं। इसके चालू होने पर निगम का पाइपलाइन बंद हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...