नई दिल्ली, फरवरी 4 -- यूपी की योगी सरकार ने माफिया रवि काना की रिहाई के मामले में बांदा जेल के अधीक्षक अनिल कुमार गौतम और डिप्टी जेलर निर्भय सिंह को भी निलम्बित कर दिया गया है। एक दिन पहले ही इस मामले में जेल अधीक्षक व जेलर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। इसके बाद ही निलम्बन की यह कार्रवाई की गई। इस मामले में जेलर विक्रम सिंह को पहले ही निलम्बित कर दिया गया था। माफिया रवि काना को वर्ष 2024, अगस्त में बांदा जेल में बंद किया गया था। पिछले महीने जेल प्रशासन ने उसकी रिहाई कर दी। इस रिहाई को लेकर कोर्ट ने सवाल उठा दिए थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कोर्ट ने कहा कि वारंट बी जारी होने के बाद भी रवि काना की रिहाई कैसे कर दी गई। इस पर ही डिप्टी जेलर को निलम्बित कर दिया गया था। इस मामले में कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही थी। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.