बरेली, मई 13 -- केंद्रीय कारागार-2 की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर एक चोर ने वहां की रेलिंग काट दी। जेल के स्टाफ ने एक चोर को मौके से ही पकड़ लिया लेकिन उसका साथी वहां से फरार हो गया। दोनों के खिलाफ थाना बिथरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिथरी चैनपुर स्थित केंद्रीय कारागार-2 के हेड वार्डर मुकेश चंद ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर टॉवर नंबर दो और चार के बीच दो व्यक्ति आरी से रेलिंग काटते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। निगरानी के दौरान जेलकर्मियों ने उन्हें देखा तो वहां की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि उसका साथी वहां से भाग निकला। मौके से रेलिंग का कटा हुआ टुकड़ा व लोहे की आरी बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बिथरी के गांव नगीपुर निवासी जितेन्द्र बताया। उसने फरार साथी का नाम रंजीत बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.