लखनऊ, जून 21 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। जिला जेल की पॉवर सप्लाई पूरनपुर सब स्टेशन से होती है। कुछ दिन पूर्व पूरनपुर से जाने वाली सप्लाई बाधित हुई थी। जिसके कारण दूसरे सब स्टेशन से सप्लाई दी गई थी। शुक्रवार सुबह संविदाकर्मी लाइन सही करने के लिए गया था। इस दौरान ही वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। खुजोली निवासी रोहित कुमार (25) मोहनलालगंज ओल्ड सब स्टेशन में संविदा कर्मी है। शुक्रवार सुबह वह जिला जेल की बाधित सप्लाई को ठीक करने के लिए गया था। बिजली विभाग अधिकारियों के मुताबिक पूरनपुर सब स्टेशन से शट डाउन लेने के बाद रोहित ने जेल की सप्लाई बंद कर दी। पर, मोहनलालगंज सब स्टेशन से जोड़ने से पहले शट डाउन लेना भूल गया। वहीं, खम्भे पर चढ़ते ही करंट लगने से रोहित झटका लगने से सीढ़ी से नीचे गिर गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.