सीतापुर, फरवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष, आशीष जैन के निर्देशानुसार सचिव विजय भान ने गुरुवार को जिला कारागार का साप्ताहिक निरीक्षण किया। जिसमें बैरकों और कारागार परिसर में सफाई व्यवस्था को देखा गया। साथ ही बंदियों से बातचीत की गई। उनसे अधिवक्ताओं के बारे में जानकारी ली गई। भोजन के बारे में पूछा और जिला कारागार के अस्पताल की व्यवस्थाएं भी देखी गईं। सचिव ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों से बात की। सचिव ने कहा कि यदि किसी बंदी के पास अधिवक्ता न हो तो वह मुझे अवगत कराये। ऐसे में महिला बंदियों ने अधिवक्ता होने की बात बताई। पाकशाला में शाम का भोजन रोस्टर के अनुसार बनते पाया गया। साथ ही साफ-सफाई भी उचित मिली। इसके बाद...