पाकुड़, फरवरी 2 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक निर्देश पर शनिवार की देर रात अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी के नेतृत्व में कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मंडल कारा में विशेष औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान कारा अधीक्षक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं पुलिस बल ने पुरुष एवं महिला कैदी सेल, कैदी अस्पताल, किचन सहित मंडल कारा के सभी महत्वपूर्ण वार्डों और स्थानों का विस्तार से निरीक्षण किया। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक, प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ एवं नियंत्रित रहने की पुष्टि होती है। निरीक्षण उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने बताया कि यह कार्रवाई जेल में विधि- व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों की नियमित समीक्षा के उद्देश्य से की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.