कन्नौज, फरवरी 2 -- जलालाबाद। जिला जेल से बंदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई का दायरा और बढ़ा दिया है। जांच में लगातार सामने आ रही लापरवाहियों के चलते तीन और जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। ताजा कार्रवाई के साथ ही इस प्रकरण में अब तक कुल आठ कर्मियों पर गाज गिर चुकी है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ताजा कार्रवाई में हेड वार्डर जयपाल, जेल वार्डर अतुल मिश्रा और जेल वार्डर कपिल कुमार को ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए मुख्यालय से निलंबित किया गया है। बताया गया है कि जांच के दौरान तीनों की तैनाती वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक सामने आई है। गौरतलब है कि बीते जनवरी माह में जिला जेल से बंदी डिंपी उर्फ शिवा समेत अन्य बंदियों के फरार होने की घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.