लखनऊ, मार्च 19 -- बंदी के जेल के अंदर से गवाह को धमकाने का मामला लखनऊ, प्रमुख संवाददाता गाजीपुर जेल के अंदर से बंदी विनोद गुप्ता द्वारा फोन कर गवाह को धमकाने के मामले में शासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह को निलम्बित करने के बाद अब दो और कर्मचारियों की भूमिका देखी जा रही है। इन दो कर्मचारियों के बारे में भी शिकायत मिली थी कि जेल के अंदर चल रहे अवैध पीसीओ में इनकी भी भूमिका थी। चार मार्च को बंदी कोचिंग संचालक विनोद की करतूत की शिकायत शासन तक पहुंची थी। इसके बाद ही डीआईजी जेल को जांच सौंपी गई थी। डीआईजी की पहली रिपोर्ट पर पहले जेलर राकेश वर्मा और डिप्टी जेलर सुखवती देवी को निलम्बित किया गया था। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह के निलम्बन की संस्तुति शासन से की गई थी। शासन ने मंगलवार रात को अरुण प्रताप सिंह को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.