मुरादाबाद, जनवरी 27 -- मुरादाबाद। जेल में सुधारात्मक कार्यों के लिए जेल अधीक्षक आलोक सिंह को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा मेडल(पीएसएम) मिला है। इस बार करेक्शनल सर्विस में देशभर से केवल चार लोगों को राष्ट्रपति की ओर से यह मेडल मिला है। जिमसें जेल अधीक्षक आलोक सिंह समेत तीन उत्तर प्रदेश से हैं। मूल रूप से गोरखपुर निवासी आलोक सिंह की सारी शिक्षा उत्तराखंड से हुई। उत्तराखंड से ही वह 1991 में कारागार सेवा में भर्ती आए। 1995 से 1999 तक रुड़की में सेवा देने के बाद वह यूपी में आ गए। यहां प्रदेश की अलीगढ़, गाजियाबाद जैसी बड़ी जेलों का भी कुशलतपूर्वक संचालन किया। जेल में उन्होंने तमाम सुधारात्मतक कार्य किए। बंदियों के कौशल विकास के लिए भी विशेष कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.