रांची, नवम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जेल अदालत लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट ने तीन बंदियों की रिहाई के आदेश दिए। कार्यक्रम में रेलवे मजिस्ट्रेट विजय यादव, मुख्य एलएडीसी, उप एलएडीसी राजेश सिन्हा, सामुदायिक पीएलवी और जेल पीएलवी उपस्थित रहे। जेल अदालत में 50 से अधिक बंदियों को विधिक सहायता क्लिनिक के महत्व, एलएडीसी एवं पीएलवी की भूमिका और उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रमुख और उप एलएडीसी ने अन्य बंदियों की समस्याएं सुनते हुए जेल पीएलवी को निर्देश दिया कि जिन कैदियों के लिए अधिवक्ता नियुक्त नहीं हैं, उनके लिए जल्द बंदी आवेदन कराया जाए। आयोजन का उद्देश्य बंदियों को त्वरित न्याय और विधिक सहायता उपलब्ध कराना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...