पटना, जनवरी 8 -- गृह विभाग (कारा) के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने राज्य की विभिन्न काराओं में संविदा पर तैनात चार चिकित्सकों का त्यागपत्र मंजूर कर लिया है। इनके साथ ही एक संविदा चिकित्सक की सेवा समाप्त कर दी गयी है। विभाग के मुताबिक फुलवारीशरीफ मंडल कारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रवि और डॉ. शालिनी किशोर, किशनगंज मंडल कारा की डॉ. मंजीरा प्रवीण और औरंगाबाद मंडल कारा की डॉ. अनुप्रिया का त्यागपत्र स्वीकार हुआ है। इनके अलावा समस्तीपुर मंडल कारा के अधीक्षक की अनुशंसा पर संविदा आधारित सामान्य चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार की सेवा समाप्त की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...