नई दिल्ली, जनवरी 26 -- Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बीते 4 सालों से जारी जंग के बीच हाल ही में एक बार फिर समझौते की उम्मीद जगी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा है कि 2 दिनों तक चली वार्ता के बाद उनके युद्धग्रस्त देश के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी से जुड़ा दस्तावेज अब '100 प्रतिशत तैयार' है। इस वार्ता में यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधि शामिल थे। लिथुआनिया की यात्रा के दौरान राजधानी विलनियस में पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन अब अपने साझेदारों द्वारा दस्तावेज पर हस्ताक्षर की तारीख तय किए जाने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद यह दस्तावेज पुष्टि के लिए अमेरिकी कांग्रेस और यूक्रेनी संसद में भेजा जाएगा। इस दौरान जेलेंस्की ने 2027 तक यूरोपीय संघ की सदस्यता हासिल करने के यूक्रेन ...