कन्नौज, जनवरी 6 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जिला जेल से दो बंदियों के फरार होने के मामले में जेलर ने कोतवाली गुरसहायगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके फरार कैदियों की तलाश के साथ ही घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिला कारागार के जेलर विनय प्रताप सिंह ने तहरीर में कहा है कि कारागार मे निरुद्ध विचाराधीन बंदी अंकित पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम हाजिरपुर, थाना-तालग्राम,कन्नौज तथा डम्पी उर्फ शिवा पुत्र भजनलाल निवासी मलगवा, थाना-ठठिया, कन्नौज जेल में निरुद्ध थे। दोनों बंदी मेन वाल से लकड़ी के टुकडों को आपस में बांध कर एवं ओड़ने वाली गरम ऊनी चादर के माध्यम से रस्सी बना कर पलायन कर गए। बताया कि सोमवार की सुबह कारागार खोली गई। समय तकरीबन 9:30 से 10 बजे के मध्य मेन वाल पर टावर एक से दो के बीच कारागार में निरुद्ध दोनों बंदिय...