लातेहार, जनवरी 27 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड की ओरसा पंचायत के तेतर टोला में लागू की गई जेरेडा सोलर लाइट योजना अब ग्रामीणों के लिए सुविधा नहीं बल्कि धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की मिसाल बन चुकी है। योजना के नाम पर सरकारी राशि की खुली लूट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोलर लाइट लगाने के दौरान जानबूझकर तीनों एंगल फ्रेम में एक-एक सोलर पैनल कम लगाया गया। जिससे पूरी व्यवस्था कमजोर कर दी गई। नतीजा यह है कि करीब 70 घरों में आधी रात होते-होते बैटरी पूरी तरह डाउन हो जाती है। ज ग्रामीणों का कहना है कि जेरेडा सोलर लाइट से महज 8 घंटे ही बिजली मिल रही है, जो योजना के मानकों और दावों के अनुरूप नहीं है। लोगों का साफ कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि सुनियोजित घोटाला है, जिसमें सरकारी पैसो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.