बांका, जनवरी 22 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के जेरुआ गांव में द्वारिका यादव हत्याकांड के फरार अभियुक्त फिरदोष अंसारी और कारी मियां के घर इश्तहार चस्पा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक सप्ताह के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। अभियान में अपर थानाध्यक्ष आकाश आर्यन, सबा अहमद खान एवं उपेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शामिल रहे। पुलिस ने गांव में ढोल बजाकर भी फरार अभियुक्तों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर दोनों अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के आदेशानुसार उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.